रेणुकास्वामी मर्डर केस में कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन गिरफ्तार

Kannada superstar Darshan arrested in Renukaswamy murder case

बेंगलुरु: कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन को रेणुकास्वामी मर्डर केस में कर्नाटक पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पहले उन्हें हिरासत में लिया गया था।

 

जांच में यह बात सामने आई है कि जिस व्यक्ति का मर्डर हुआ वह एक्टर दर्शन का बहुत बड़ा फैन था।

 

 

 

 

 

कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने इस मामले में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दर्शन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

परमेश्वर ने कहा, “मर्डर की जांच के मामले में एक्टर की भूमिका सामने आई है। पुलिस उसी के आधार पर उनसे पूछताछ कर रही है। हत्या के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मामले की गंभीरता को देखते हुए दर्शन को गिरफ्तार किया गया है।”

 

इस बीच सूत्रों ने बताया कि रेणुकास्वामी का शव नहर में मिलने के बाद कन्नड़ सुपरस्टार ने अपने चार प्रशंसकों को फंसा कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।

 

 

 

 

 

कामाक्षीपाल्या पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कहा था कि पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था, जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया था।

 

हालांकि, उनके बयान सही नहीं थे। आरोपियों ने आगे की पूछताछ में सच्चाई उगल दी। बाद में जब पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो दर्शन की भूमिका इसमें स्पष्ट हो गई।

 

 

 

 

 

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि रेणुकास्वामी दर्शन के बहुत बड़े फैन थे। पता चला कि वह चाहता था कि दर्शन अपनी पहली के साथ रहे और इस बात से परेशान था कि उनकी दूसरी पत्नी क्यों दर्शन के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालती रहती है।

 

 

 

 

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी पर बेरहमी से हमला किया। उनके सिर, चेहरे, छाती और पीठ पर कई वार किए गए।

 

रेणुकास्वामी के शरीर पर जलने के निशान भी पाए गए, संदेह है कि आरोपियों ने गर्म लोहे की रॉड से उन्हें जलाया होगा।

 

सूत्रों ने बताया कि रेणुकास्वामी के निजी अंगों पर भी वार किया गया।

 

 

 

 

 

सूत्रों ने यह भी बताया कि रेणुकास्वामी पर 10 हमलावरों ने हमला किया। उन्हें बेल्ट, लोहे की रॉड और डंडों से पीटा गया।

 

मृतक के परिवार ने बताया कि रेणुकास्वामी एक फार्मेसी में काम करते थे और एक साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती हैं।

 

 

 

 

 

बता दें कि 9 जून को नहर से एक अज्ञात शव मिलने के बाद यह मामला सामने आया।

Related Articles

Back to top button