30 वर्षीय युवक की शराब पीने से हुई मौत ।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र,देवरिया।
स्थानीय खुखुन्दू बाजार में आज को दोपहर 12:00 बजे 30 वर्षीय युवक शराब के नशे में सो गया। 3 घंटे बाद मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय बाजार में बरडिहां लाला निवासी अनवर पुत्र अलाउद्दीन दोपहर 12:00 बजे भट्टी के समीप दारू की नशे में सड़क के किनारे सो गया 3 घंटे बाद जब नहीं उठा तो लोगों ने देखा कि इसकी मौत हो गई है और स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। स्थानीय पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शिनाख्त किया और शव को परीक्षण के लिए भेज दिया।



