लोकसभा चुनाव के बाद सपा ने की समीक्षा बैठक, गुटबाजी के चलते कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रहा सम्मान

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया।लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद रविवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के बरवांमीर छापर के नैना मैरेज हाल मे पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति कम होने के कारण कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान की जगह उदासी छाई रही वही क्षेत्र के कुछ लोगों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में खासकर पथरदेवा विधानसभा के वजह से फाजीलनगर व तमकुही विधानसभा क्षेत्रों में गुटबाजी के चलते गठबंधन प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। कि बुथ स्तर पर तैनात मजबूत व पुराने कार्यकर्ताओं हटाकर गुटबाजी करने वाले लोगों ने ऐसे लोगों को बुथ की जिम्मेदारी दी कि वह लोग अपने गांव में खुद अपने आप को सुरक्षित नही है। पथरदेवा विधानसभा के तरकुलवा सोन रामनगर, जमुनी, महुआ पाटन , मोतीपुर खैराट सितापट्टी बाबुपट्टी कौलाचक हरैया कनकपुरा नरहरपट्टी सरैनी पकहां बघौचघाट रामपुर महुआबारी बजडहां सहीत सैकड़ों गांवो मे पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते हर चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को हार सामना करना पड़ रहा है।समीक्षा बैठक मे पहुंचे पुराने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का सम्मान नहीं किया गया वहीं कुछ पदाधिकारियों ने संचालन कर रहे जिला महासचिव मंजूर हसन पर पक्षपात का का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि समय रहते राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस गुटबाजी करने वाले लोगों पर ध्यान नही दिया तो आने वाले दिनों में पथरदेवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी का बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।



