डीएम ने की राजस्व विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा

फील्ड में भ्रमण कर समस्याओं का समाधान कराएं राजस्व अधिकारी:डीएम। 

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

 

देवरिया, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज सायं कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के जून माह के मासिक कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी फील्ड में भ्रमणशील रहे और राजस्व से जुड़े विवादों का मौके पर जाकर निस्तारण कराये।

बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व संहिता के अंतर्गत धारा 24, धारा 34, धारा 67, धारा 80 धारा एवं 116 से जुड़े प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ऐसे प्रकरणों को चिन्हित कर लें जिनका समाधान आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाले लोक अदालत में किया जा सकता है। डीएम ने स्वीकृत पद के सापेक्ष समस्त तहसीलों में अमीन तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कम राजस्व वसूली करने वाले अमीनों को चिन्हित किया जाए। लगातार तीन माह तक जिन अमीनों की वसूली कम होगी उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने 200 एयर से 2 हेक्टेयर तक के समस्त तालाबों का पट्टा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में ऐसे कई तालाब है जो अभी तक अभिलेखकृत नहीं है, जिसकी वजह से उनका पट्टा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के सभी तालाबों का पट्टा समितियों को किया जाए। इससे राजस्व में वृद्धि होगी। जिलाधिकारी ने वरासत की भी समीक्षा की। कहा कि अविवादित वरासत निर्धारित समय अवधि में दर्ज होना चाहिए। समीक्षा बैठक में एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, एसडीएम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी, एसडीएम बरहज अंगद यादव, एसडीएम भाटपाररानी हरिशंकर लाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button