सरयू घाघरा के उफान से दियारा के कई गांव बाढ़ से प्रभावित। 

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,

देवरिया, बरहज कपरवार के संगम तट पर सरयू और राप्ती नदी के जल स्तर में दिन रात लगातार वृद्धि होने से किसानों के खेत की कटान जारी है।कई किसानों खेत कट रहे है।लेकिन प्रशासनिक अमला मौन दिख रहा है। कटईलवा से संगम तट तक बने बाध को नदिया काटने पर आतुर हो रही है वही आस पास गांवो के किसान चिंता में डूबे है।वही सरयू नदी के जलस्तर मंगलवार को 66.80 पर दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को इसके जलस्तर में 35 सेमी की वृद्धि होने से 67.15 पर दर्ज किया गया।नदियों के उफान से बिशुनपुर देवार,परसिया देवार जरलहवा टोला,दशरसरिया टोला सहित कटइलावा,रगरगंज, मेहियवा,पैना, कपरवार आदि किसानों की भूमि कट गई है। किसान ज्ञानेंद्र सिंह का एक एकड़ ,गंगा यादव,राम नक्षत्र सिंह,सुखारी यादव,बिनोद तिवारी, दयाशंकर सिंह ,प्रमोद तिवारी आदि की कृषि योग्यभूमि को नदी काट ली है।दियारा क्षेत्र की कई एकड़ भूमि की फसल बाद से नष्ट हो गई है। कटिईलवा से संगम तट पर बने बाध का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है ।कई जगह बाध में होल बन गए है। लाखों रुपए से बने बाध नदी के बहाव में आने की शंका बनी है। बाढखंड द्वारा काले बैग में मिट्टी डालकर बांध के होल को रोकने में लगी है।

जेई नागेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है प्रशासन पूरी तरह चाकचौबंद है।बाध की हर संभव सुरक्षा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button