किशोरी से दरिंदगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर:मछलीशहर के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने का वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने बुधवार को एससी-एसटी व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हु छह आरोपितों को हिरासत में लिया है।आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।किशोरी की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 अगस्त की रात वह अपने पति व बेटी के साथ घर के बरामदे में खाट पर सो रही थी।आधी रात गांव के ही पुरानी रंजिश को लेकर छह युवक पहुंचे,( Police on Wednesday registered a case under SC-ST and other relevant sections and detained six accused after a video of an attempted rape of a teenager was circulated in a village in Machhlishhar The girl’s mother lodged a complaint with the police station alleging that she was sleeping on a bed on the porch of her house with her husband and daughter on August 14 night)बेटी को बेहोश कर बगल गन्ने के खेत में उठाकर लेकर चले गए। जहां सभी ने छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की।बेटी के चिल्लाने की आवाज पर घरवाले खेत में पहुंचे, जिसके बाद आरोपित गालियां देते हुए फरार हो गए। लोक लाज की वजह से थाने में शिकायत नहीं किया, लेकिन छेड़खानी करने का वीडियो बुधवार सुबह आरोपितों ने प्रसारित कर दिया।मां की ओर से कोतवाली में आशीष, विक्की, गोरे, प्रमोद, पप्पू, शेषमणि के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह भी पहुंच आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जरूरी निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का कहना है कि छह संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button