स्वतंत्रता सेनानी ऊदा देवी पासी को पुण्यतिथि पर किया गया याद

कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित किया श्रद्धांजलि 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा शनिवार को नगर के मशाल रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर महिला स्वतंत्रता सेनानी ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जहां पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उसको याद किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व ज्ञानपुर विधानसभा के पार्टी प्रभारी मुशीर इकबाल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनको याद करते हुए उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि स्वतंत्रा सेनानी ऊदा देवी पासी एक भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी थी।उनका जन्म सन 1830 मे लखनऊ उत्तर प्रदेश मे हुआ था और आज ही के दिन ब्रिटिश सैनिक से लडते हुए शहीद हो गई थी। 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ भारतीय सैनिकों की ओर से युद्ध मे भाग लिया था। वह अवध के छठे नवाब वाजिद अली शाह की महिला दस्ते की सदस्य थी। सिकंदर बाग मे लगभग 2000 ब्रिटिश सैनिकों से मुकाबला करते हुए एक पेड़ पर चढ़कर 36 ब्रिटिश सैनिकों को मार गिराया था और लडते हुए वह भी शहीद हो गई थी। देश की आजादी मे उनका बलिदान इतिहास के पन्नो मे सुनहरे अक्षरों से अंकित है।

इस मौके पर मसूद आलम, सुबुक्तगीन अंसारी, असलम हाशमी, आफताब आलम, मोहम्मद अब्दुल, असलम शेख, महबूब आलम, मोहम्मद आतिफ सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button