महायुति की महाविजय महाराष्ट्र में एक ‘भूस्खलन’ है: हितेश जैन
Mumbai: Maharashtra and Jharkhand election results are out. 'Mahayuti' in Maharashtra and 'India' bloc in Jharkhand have returned to power. Speaking exclusively to IANS, BJP leader Hitesh Jain reacted to the election results. On the Maharashtra election results, Hitesh Jain said, "Yeh Mahayuti ka Mahavijay aur Maha Landslide Hai. Prime Minister Narendra Modi had said that "Ek Hain To Seif Hain. ". On the appeal of PM Modi, the voters of Maharashtra have given a lot of blessings to the 'Mahayuti'. By raising this slogan and keeping it in front of their eyes, the voters have given a good mandate. "Negative election campaign wins positive election campaign." They had no solid reason. These people used to fight each other till tomorrow, who would become the chief minister, they used to play this game. Today, when he was completely defeated in the election, he started banging the EVM. According to me they should review. If they continue to tamper with EVM like this, many elections will come and go, and they will lose. He said that those who are raising questions about EVM, tell them what happened in Jharkhand? He has not won some seats in Maharashtra. So it is a fake narrative. He had only a negative narrative. On PM Modi's slogan "Ek Rahane To Seif Rahane" he said that the people of Maharashtra have trusted PM Modi's slogan. The work of the opposition was to do negative politics, divide in the name of castes and create disputes between Marathi and Gujarati. On the defeat of Shiv Sena (UBT), the BJP leader said that Uddhav Thackeray should remember one thing of Balasaheb Thackeray that "I Apni Shiv Sena ko Congress nahi hone dunga". Uddhav had converted the Shiv Sena to the Congress and thus lost the election.

मुंबई: महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में ‘महायुति’ और झारखंड में ‘इंडिया’ ब्लॉक की सत्ता में वापसी हुई है। भाजपा नेता हितेश जैन ने आईएएनएस से खास बात करते हुए चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया दी।महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों पर हितेश जैन ने कहा, “यह महायुति का महाविजय और महा लैंडस्लाइड है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि “एक हैं तो सेफ हैं”। पीएम मोदी की अपील पर महाराष्ट्र के मतदाताओं में ‘महायुति’ को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस नारे को बुलंद करते हुए और अपनी आंखों के सामने रखते हुए वोटर्स ने अच्छा जनादेश दिया है। यह नकारात्मक चुनाव प्रचार पर सकारात्मक चुनाव प्रचार की जीत है।”,विपक्ष द्वारा ईवीएम को लेकर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि यह पहले से तय था। इनके पास कोई ठोस कारण नहीं था। ये लोग कल तक आपस में लड़ते थे, कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इसका खेल खेलते थे। आज ये चुनाव में पूरी तरह धराशायी हो गए तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया। मेरे हिसाब से उन्हें समीक्षा करनी चाहिए। अगर वे इसी तरह ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते रहेंगे तो कई चुनाव आएंगे और जाएंगे, और वे हारते जाएंगे।उन्होंने कहा कि जो लोग ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, वे बताएं कि झारखंड में क्या हुआ? महाराष्ट्र की कुछ सीटों पर उनकी जीत नहीं हुई है। ऐसे में यह एक फेक नैरेटिव है। उनके पास सिर्फ नकारात्मक नैरेटिव था।पीएम मोदी के “एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे” नारे पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने पीएम मोदी के नारे पर भरोसा जताया। विपक्ष का काम नकारात्मक राजनीति करना, जातियों के नाम पर बांटना और मराठी तथा गुजराती के बीच विवाद करना था।शिवसेना (यूबीटी) की हार को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि उद्धव ठाकरे को बालासाहेब ठाकरे की एक बात याद रखनी चाहिए थी कि “मैं अपनी शिवसेना को कांग्रेस नहीं होने दूंगा”। उद्धव ने शिवसेना को कांग्रेस को बना दिया था और इसलिए वे चुनाव में धराशायी हो गए।



