पोषण वाटिका विषय पर आयोजित हुआ कार्यशाला
महिलाओं में वितरित किया गया पालक बारहमासी, मूली, लोबिया, कोहड़े व भिंडी के बीज

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत चयनित गांव लालानगर में पोषण वाटिका विषय पर शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ.सुदर्शन मौर्य प्रधान वैज्ञानिक भारतीय सब्जी अनुसंधान वाराणसी रहें।
इस दौरान डॉ.मौर्य ने महिलाओं को सब्जियों को उगाने के तरीके की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय बाजारों में अतिरिक्त उपज बेचकर आय अर्जित कर सकती हैं। इससे उन्हें आर्थिक रूप से अधिक स्वतंत्र होने और अपने समुदायों की आर्थिक मजबूती में योगदान करने में मदद मिल सकती है।
महिलाओं ने मुख्य वक्ता के साथ प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। वहीं डॉ.शेफाली सिंह ने किचन गार्डनिंग कर महिलाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा स्रोत बताया। डॉ.गीता यादव ने किचेन वेस्ट को रसोई बागबानी में खाद के रूप में प्रयोग करने के तरीके की जानकारी दी। मुख्यमंत्री फेलो डॉ.मधु ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों की जानकारी दी। डॉ.रश्मि सिंह ने कार्यशाला की उपादेयता बढ़ाते हुए मुख्य वक्ता द्वारा लाए गए विभिन्न प्रकार के बीजों जैसे पालक बारहमासी, मूली, लोबिया, कोहड़े व भिंडी का वितरण किया जो रसोई बागबानी के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे।


