मुंबई-अमृतसर ट्रेन को बम से उड़ने की धमकी,जांच में मिला पटाखा
Threat to bomb Amritsar-Mumbai train, firecracker found during investigation

नई दिल्ली: अमृतसर से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 11058 के पार्सल वैन में बम की कॉल मिलने से जीआरपी कंट्रोल रूम में खलबली मच गई। जब गहनता से जांच की गई तो जीआरपी को पटाखे मिले। जिसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली है।मिली जानकारी के अनुसार, 11058 अमृतसर-सीएसएमटी एक्सप्रेस में दिल्ली से आए एक पार्सल में ‘बम’ होने की सूचना जीआरपी कंट्रोल रूम को मंगलवार सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर मिली थी। कॉल का संज्ञान लेते हुए बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वाड के साथ जीआरपी व आरपीएफ के जवान पार्सल ऑफिस पहुंचे। यहां पार्सल वैन की अच्छे से जांच की गई तो एक बोरी में पटाखे से भरे दो बॉक्स मिले। दोनों बॉक्स में 30 पटाखे रखे थे। पटाखों की बोरी पर मार्कर से एक जगह का पता भी लिखा गया था। जिस पार्सल वैन में विस्फोटक आने की जानकारी मिली थी, उसे निजी कंपनी ने लीज पर लिया है।There was a stir in the GRP control room after receiving a call about a bomb in the parcel van of train number 11058 running between Amritsar and Mumbai. When a thorough investigation was done, GRP found firecrackers. After which the officials heaved a sigh of relief. According to the information received, the GRP control room received information about a ‘bomb’ in a parcel from Delhi in 11058 Amritsar-CSMT Express at around 10:30 am on Tuesday. Taking cognizance of the call, GRP and RPF personnel along with the bomb squad and dog squad reached the parcel office. When the parcel van was thoroughly checked here, two boxes full of firecrackers were found in a sack. Both the boxes contained 30 firecrackers. The address of a place was also written with a marker on the sack of firecrackers. The parcel van in which explosives were reported to have come has been leased by a private company.पार्सल वैन की जांच के बाद रेलवे ने पार्सल कंपनी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।आरपीएफ ने दोनों बॉक्स को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।आरपीएफ इस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन पार्सल में इतनी बड़ी लापरवाही ने रेलवे की सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।आरपीएफ एक्ट के तहत ट्रेन में किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं जा सकते हैं। आरपीएफ इस कड़ी को सुलझाने का प्रयास कर रही है कि आखिर कैसे पार्सल वैन विस्फोटक आया।बता दें कि 11058 अमृतसर-मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस तक सप्ताह के सातों दिन चलती है। यह ट्रेन करीब 40 घंटे में 2046 किलोमीटर की दूरी तय करती है। ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास कोच की सुविधा यात्रियों को मिल रही है।After checking the parcel van, the railway has imposed a fine of 50 thousand rupees on the parcel company. RPF has seized both the boxes and has started further investigation by registering a case against an unknown person. RPF is investigating the entire matter. But such a big negligence in the parcel has raised serious questions on the security of the railways. Under the RPF Act, no kind of inflammable material can be carried in the train. RPF is trying to solve the case as to how the explosives came in the parcel van. Let us tell you that 11058 Amritsar-Mumbai Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus Express runs seven days a week. This train covers a distance of 2046 km in about 40 hours. Passengers are getting the facility of second AC, third AC, sleeper class coaches in the train.



