महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया में 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तीन सौ जोड़ों का होगा विवाह

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

देवरिया । जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया कि आगामी 10 दिसंबर 2024, दिन मंगलवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज (बालक), देवरिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 300 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

यह योजना समाज के सभी वर्गों के लिए संचालित है। इसके अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर कुल 51,000 रुपये व्यय किए जाएंगे। इसमें 35,000 रुपये (विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा महिलाओं के मामलों में 40,000 रुपये) सीधे कन्या के बैंक खाते में जमा किए जाएंगे। इसके अलावा, 10,000 रुपये गृहस्थी के सामान, कपड़े और आभूषण पर खर्च किए जाएंगे, जो विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा महिलाओं के मामलों में 50,000 रुपये तक होंगे। कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं, जैसे भोजन और टेंट आदि पर 6,000 रुपये खर्च किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button