बारात देखने गए 8 वर्ष के बालक की हुई मृत्यु ।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया। बरहज थाना
क्षेत्र के गड़ौना में सोमवार की रात बारात आई हुई थी बारात देखने के लिए गांव के लड़कों के साथ एक 8 वर्ष का बालक चला गया बताया जा रहा है कि आतिशबाजी के चलते किशोर को चोट लग गई आनंन फानन में परिवार के लोगों , द्वारा बालक को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचा जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार पर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के जिगनी सोन्हौली विद्यासागर यादव के घर बारात आई हुई थी उसी में मदनपुर थाना क्षेत्र के महुई खड़ेसर रहने वाले कान्हा विश्वकर्मा 8 पुत्र निरंजन विश्वकर्मा अपने मां के घर 6 वर्षों से रहता था वह घर के लोगों से नजर छुपा कर बारात देखने के लिए चला गया जिसमें आतिशबाजी से कान्हा को गंभीर चोट लगी आनन फानन में , परिवार द्वारा इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया हालत में सुधार न देख मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था बताया जा रहा है कि रास्ते में ही कान्हा की मृत्यु हो गई।
कान्हा की मौत की खबर सुनकर माता माया देवी एवं पिता निरंजन करो कर बुरा हाल है
मामा प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि हम लोगों कान्हा को काफी देर तक ढूंढते रहे कहीं न मिलने पर गांव में आई बारात के पास देख तो कान्हा जमीन पर पड़ा हुआ था।



