Azamgarh :साइबर फ्रॉड के सात हजार रुपए वापस पाकर खिला चेहरा

साइबर फ्रॉड के सात हजार रुपए वापस पाकर खिला चेहरा

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
फूलपुर थाना अंतर्गत हथनोरा कला निवासी प्रिंस यादव पुत्र कोमल यादव मैं थाने पर दिनांक 9.10.2024 को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर कुछ रूपया भेज कर अधिक रुपया पाने के नाम पर ₹7000 का साइबर फ्रॉड कर दिया गया जिसमें 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत पंजीकृत कराया गया l साइबर पुलिस टीम फूलपुर द्वारा धोखाधड़ी करने वाले विभिन्न खातों में रुपया फ्रीज कर दिया गया विधिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 10. 12.2024 को आवेदक का फ्रॉड हुआ ₹7000 वापस कर दिया गया l प्रिंस यादव के फ्रॉड हुए ₹7000 के संबंध में आरक्षि दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा ने संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक से संपर्क करने के बाद माननीय न्यायालय से रुपया रिलीज हेतु कोर्ट ऑर्डर बनवाया एवं रुपया रिलीज करने हेतु कोर्ट ऑर्डर को संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी को ईमेल से संपर्क कर आदेश की प्रति भेजा गया दिनांक 10 /12 /2024 को यूनियन बैंक के खाता में कल ₹7000 रिफंड कराया गया l

Related Articles

Back to top button