देसही देवरिया में विद्युत सखियों के पंचम प्रशिक्षण सत्र का हुआ समापन।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता ‌

 

देवरिया ।जिला ग्राम्य विकास संस्थान, देसही देवरिया में जनपद देवरिया की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए संचालित विद्युत सखी कार्यक्रम के तहत पंचम प्रशिक्षण सत्र का आयोजन सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया। इस दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का संचालन जनपद देवरिया एवं कुशीनगर के उपायुक्त स्वतः रोजगार की देखरेख में किया गया।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 141 प्रतिभागियों ने अब तक विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि ‘विद्युत सखी’ योजना के तहत प्रशिक्षित महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर घर-घर बिजली बिल जमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराएंगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्युत शुल्क संग्रहण की प्रक्रिया, उपभोक्ताओं के साथ समन्वय, तकनीकी दक्षता और व्यवहार कुशलता पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षकों और जिला प्रशिक्षण स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रशिक्षण में अरुण कुमार पांडेय (जिला प्रशिक्षण अधिकारी), आलोक पांडेय (उपायुक्त स्वतः रोजगार), बी.के. सिंह (अधिशासी अभियंता), इरफानउल्लाह असारी (अवर अभियंता, विद्युत विभाग), राजकुमार (कार्मिक, विद्युत विभाग देसही), ओंकार तिवारी, गोरद कुमार (जिला मिशन प्रबंधक), राग सागर प्रसाद (डी.आर.पी.), योगेश गौतम (ब्लॉक मिशन प्रबंधक) सहित राधामोहन कुशवाहा, वेदपाल, भावना मिश्रा, अनामिका, विकास और झामलाल ने अपने मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।

Related Articles

Back to top button