Azamgarh :पिछड़े जात के गरीब व्यक्तियों की पुत्रीयों की शादी अनुदान योजना ऑनलाइन संचालित है
पिछड़े जात के गरीब व्यक्तियों की पुत्रीयों की शादी अनुदान योजना ऑनलाइन संचालित है
रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024 25 में पिछड़ी जात गरीब व्यक्तियों की पुत्री की शादी अनुदान योजना ऑनलाइन संचालित की जा रही है जिसमें शादी अनुदान में लाभार्थी के पुत्री की शादी हेतु धन राशि 20000 का अनुदान विभाग द्वारा दिया जा रहा है अन्य पिछड़े वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर गरीब व्यक्तियों की पुत्री की शादी अनुदान योजना के अंतर्गत आवेदक की वार्षिक आय 1 लाख रुपया निर्धारित किया गया है उन्होंने बताया की शादी के तीन माह पूर्व एवं तीन माह बाद तक आवेदन किया जा सकता है इसके लिए भरे गए आवेदन की प्रिंट आउट वार्षिक आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र आधार कार्ड की छाया प्रति बैंक पासबुक की छायाप्रति शादी कार्ड मूल रूप से दोनों पक्ष का उम्र प्रमाण पत्र के साथ खंड कार्यालय पर एवं शहरी क्षेत्र के आवेदक अपना आवेदन पत्र संबंधित तहसील पर जमा करें l जांच के बाद हार्ड कॉपी जिला कार्यालय पिछड़ा वर्ग कल्याण को उपलब्ध कराया जाता है उसके बाद धनराज भेजी जाती है l जो लोग भी इसमें पात्र हैं और इच्छुक हैं तत्काल अपना आवेदन करें l



