घोसी कोतवाली पुलिस एवं ए एस ओ जी ने कंधेलि हत्याकांड का पर्दा फास कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी। मऊ।घोसीकोतवाली क्षेत्र के कंधेरी गांव में अपने खेत की सिंचाई करने के बाद खेत में बनी मड़ई में सोए किसान की रविवार की बीती रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या के मामले में घोसी कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने वृहस्पतिवार को तीन बजे शाम को घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर फोर लेन से आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया।

घोसी कोतवाली क्षेत्र के कंधेरी गांव निवासी रामशरीख 50 पुत्र स्व. चंद्रबली रविवार को अपने मढ़ई पर सोए थे सुबह उनकी लाश नलकूप की मडई में मिली थी।पुलिस को विवेचना के दौरान मृतक के पुत्र से डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद को लेकर हुए मारपीट मे नामजदआरोपी नाबालिग आरोपी प्रकाश में आया । पुलिस ने बलिया जिले के भीमपुरा थाने क्षेत्र के निगहुआ गांव निवासी नाबालिग को वृहस्पतिवार को घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर फोर लेन से तीन बजे के आस पास गिरफ्तार करने के साथ ही उसके निशानदेही पर एक कुल्हाड़ी,एक फावड़ा,एक जैकेट एवं 200रुपये नकदी बरामद किया।

Related Articles

Back to top button