Azamgarh :आठ जनवरी को शुभारम्भ होगा महिला शिक्षा,स्वास्थ,स्वछता,व सुरक्षक्षा आदि पर आधारित कार्यक्रम  हिना देसाई निदेशक

आठ जनवरी को शुभारम्भ होगा महिला शिक्षा,स्वास्थ,स्वछता,व सुरक्षक्षा आदि पर आधारित कार्यक्रम  हिना देसाई निदेशक

रिपोर्टर रोशन लाल

आजमगढ़

एक प्रेस विग्यप्ति जारी करके मीडिया को हिना देसाई द्वारा यह बताया गया कि?
एक अध्यन के अनुसार हमारे देश में करीब 85 प्रतिशत लड़कियां रजोदर्शन के पहले माहवारी के बारे में नहीं जानती होती हैं | माहवारी शुरू होने के बाद भी अधिकतर लड़कियां इस दौरान की जाने वाली देखभाल और स्वक्षता के बारे में बहुत कम जानकारी रखती हैं | इस वजह से उन्हें कई तरह की बीमारियाँ हो सकती हैं |
एक ओर जहाँ जानकारी का अभाव है वहीँ दूसरी तरफ माहवारी के समय प्लास्टिक एवं अन्य हानिकारक रसायनों वाले सेनेटरी पैड का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है | इन फैंसी पैड के प्रयोग से महिलाओं का स्वास्थ प्रभावित हो रहा है और उन्हें गंभीर रोगों का सामना करना पड़ सकता है | क्रितिम पदार्थो से बने ये पैड पर्यावरण को भी नुकसान पंहुचा रहे हैं |
इन ज्वलंत मुद्दों को ध्यान में रखते हुए श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय ग्रामीण महिलाओं के साथ कपड़े के रीऊज़बल सेनेटरी पैड के उत्पादन का एक प्रशिक्षण कायक्रम चला रहा है | नाबार्ड के आजीविका एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अन्तरगत चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में महिलाओं को माहवारी स्वास्थ एवं स्वक्षता विषय पर जागरूक करने के लिए एक प्रदर्शनी इकाई की स्थापना पुस्तकालय पर की गई है | इस इकाई में चित्र, मॉडल, पुस्तकों और खेलों के माध्यम से माहवारी के बारे में जानकारी दी गई है |
इस प्रदर्शनी इकाई का उद्घाटन दिनांक 8 जनवरी 2025 को अपरान्ह 2 बजे आज़मगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री वैभव कृष्ण द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है | क्षेत्रीय विद्यालयों के प्रबन्धकों एवं शिक्षकों के साथ होने वाले इस कार्यक्रम में “दोस्ती-प्रेम-विवाह और भविष्य के प्रति युवा कैसे जिम्मेदार बने” विषय पर एक सेमिनार का भी आयोजन होगा |
आपसे विनम्र अनुरोध है कि कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी गरिमामय उपस्थिति से इसे संबल प्रदान करते हुए इस महत्वपूर्ण विषय को अपने सम्मानित समाचारपत्र/मीडिया में स्थान प्रदान करें |

हिना देसाई
निदेशक
श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय
जोकहरा आज़मगढ़

Related Articles

Back to top button