Azamgarh :मेंहनगर के ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न
मेंहनगर के ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न

मेंहनगर (आजमगढ़ ) :
ऑयल शीड योजनांतर्गत कृषक एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में डॉ0 रामकेवल यादव ने उपस्थित कृषकों को सम्बोधित करते हुए खेती किसानी के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए तिल की खेती करने की सलाह दी , किसान अन्नदाता हैं ,उन्नतशील खेती की तरीके के साथ विविध विषय में जानकारी देते हुए कहा कि मृदा नमूना लेने हेतु जानकारी दी ,जिससे मिट्टी की उर्वराशक्ति स्वस्थ रहे ,इसी साथ पुरानी खेती की तरफ मोटे अनाज के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की ,
दूसरी तरफ इंचार्ज अजीत कुमार ने उपस्थित किसानों से कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि लेना है ,तो फार्मर रजिस्ट्री नजदीकी जनसेवा केंद्रों अथवा गांव -गांव राजस्व विभाग व कृषि विभाग के लोग रजिस्ट्रेशन करा लेवे अन्यथा होंगे वंचित ,इस दौरान पूर्व प्रधान रामाश्रय गिरी ,आनन्द राय ,रामसरन वर्मा ,राजेश मौर्य तमाम किसान लोग उपस्थित रहे।



