श्री श्री 1008 बाबा कालीचरण स्पोर्टिंग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच बेल्थरा ने तीन दो जीता

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
भागलपुर ,देवरिया । भागलपुर के मेला मैदान में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता श्री श्री 1008 बाबा कालीचरण का आज फाइनल मैच बरहज बनाम बेलथरा के बिच खेला गया इसमें बेल्थरा ने तीन दो से बरहज को हराया।
जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजेश विश्वकर्मा (आर्मी एक्स मैंने) सचिव प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी सलेमपुर, वासुदेव त्रिपाठी, अध्यक्ष मुलायम यादव, बृजभान यादव, सैफ, बूटन, आदित्य यादव, टाइगर (लाइन मैंस) अजय बसंत, हरिशंकर यादव, (रेफरी) रिंकू कुमार गोल जजमेंट सुजीत जायसवाल, कमलेश चौरसिया। लाजवाब कॉमेंटेटर फिरोज खान और बुलेट भाई जिन्होंने इस मैच में चार चांद लगा दिया। लोगों को अपनी लफ्जों से आकर्षित कर लेते हैं। और इनको सुनने के लिए दूर दराज से आए लोग तारीफों के पुल बांधते हैं।हजारों दर्शकों के बीच अमन जयसवाल ने भी इनके साथ मैच का आंखों देखा हाल लोगों को बताते रहे। काफी जुगलबंदी से लोगों ने कमेंट्री की। बेल्थरा 3,2 से मैच को जीता। सभी खिलाड़ियों को चीटर दिया गया। विजेता टीम को ₹7000 नगद और उपविजेता टीम को ₹3000 नगद पुरस्कृत किया गया। मैच के हजारों लोग साक्षी बने काफी रोमांचक मैच रहा जिसमें 10 नंबर की जर्सी और सात नंबर की जर्सी का काफी , चर्चा रहा है।



