राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद की जयंती। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया। स्थानीय

बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम barahaj deoria में आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि प्रोफेसर दर्शना श्रीवास्तव रही!कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया सरस्वती वंदना महिमा अंजलि त्रिपाठी ने किया वही स्वागत गीत निकिता और अंजलि त्रिपाठी के द्वारा किया गया!लक्ष्य गीत के पश्चात मुख्य अतिथि प्रोफेसर दर्श दर्शना श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है!स्वामी विवेकानंद जी हमेशा ही धर्म और संस्कृति की बात की!सरकार ने इनकी सकारात्मक सोच के आधार पर ही इनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया!आज निश्चित ही किसी भी समाज और देश की नीव युवा ही है भारत को युवाओ का देस भी कहा जाता है आपने बताया कि युवाओं की सकारात्मक सोच,तार्किक क्षमता ही समाज को आगे ले जाती है स्वामी विवेकानंद जी आध्यात्मिक राष्ट्रवाद के जनक थे आज भी युवाओं के आदर्श है!इसके पहले कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीत कुमार पांडेय ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी दी!कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर विनीत पांडे ने किया! खुसी ,अनन्या, आदित्य, जया, नंदिनी ,अनंत ,आर्यन, अब्दुल ,अंकित, पवन ,अमन, अविनाश ,शिवांगी ,रौनक, शिवानी निकिता तिवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button