रक्तदान कर कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन , 

दबे कुचले, शोषितों व वंचित वर्ग की सशक्त आवाज हैं प्रियंका गांधी- रामजी गिरि।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

देवरिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से केक काटकर, पौधरोपण व रक्तदान शिविर का आयोजन कर मनाया।जनपद में विभिन्न स्थानों पर निर्वतमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में कई आयोजन किया गया। सबसे पहले जिला कांग्रेस कार्यालय पर केक काटने के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज जाकर अवधेश यादव, रामप्रवेश सिंह, बृजेश सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इसके पश्चात रामपुर कारखाना स्थित जनता इंटर कालेज के प्रांगण में पौधरोपण किया गया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए रामजी गिरि ने कहा कि प्रियंका गांधी दबे कुचले, शोषितों व वंचितों की सशक्त आवाज हैं, देश की आधी आबादी के हक की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ रही हैं। उनका सम्पूर्ण जीवन देश व समाज के विकास व तरक्की के लिए समर्पित है।देश में जहां जहां महिलाओं ,गरीबों व आमजन के साथ अन्याय हुआ है उस मामले को बहुत ही मजबूती के साथ उठा कर संघर्ष किया है।इसके लिए प्रियंका गांधी ने तमाम कठिनाई को सहा है।यह भारत के भविष्य की शक्तिशाली नेता हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, आनंद देव गिरि, दीनदयाल प्रसाद,समीर पांडेय, नागेंद्र शुक्ल, आलोक त्रिपाठी राजन,मार्कण्डेय मिश्र, गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय,उत्तेज मिश्र, सुनील द्विवेदी, प्रेमलाल भारती, जयप्रकाश पाल,सुबाष राय ,जवाहर लाल बरनवाल, धर्मेन्द्र पांडेय, मनोज मणि, विनोद दूबे, रीता देवी,सच्चिदानंद मिश्र, कमलेश मिश्र, देवेन्द्र नाथ तिवारी, पन्नालाल पाठक आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button