मकर संक्रांति पर 14 जनवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

देवरिया। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति दिनांक 17 दिसंबर 2023 के अनुसार, वर्ष 2025 के निर्बंधित अवकाशों की सूची में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 (मंगलवार) को निर्बंधित अवकाश के रूप में घोषित किया गया था।

शासन द्वारा इस विषय पर पुनर्विचार के बाद निर्णय लिया गया है कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत मकर संक्रांति के पावन पर्व पर 14 जनवरी 2025 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा।

दिनांक 17 दिसंबर 2023 की विज्ञप्ति को संशोधित मानते हुए 14 जनवरी 2025 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button