पी डी ए के माध्यम से गाँव गाँव घुमकर पार्टी की नितीयो को बताएँगे  सपा कार्यकर्ता

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया।

बरहज विधान सभा कैम्प कार्यालय पर पी डी ए जागरूकता तैयारी कार्यक्रम का शुभआरम्भ हुआ इस दौरान सत्ताईस जनवरी से पी डी ए के माध्यम से अभियान का कार्यक्रम तैयार किया गया है जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गाँव गाँव मैं घूम कर जनता को जागरूक करने को लेकर चर्चा हुई इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की सपा की कथनी और करनी मे कोई अन्तर नही है वह जो कहती है वह करती है समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सत्ताईस तारीक से पी डी ए चर्चा का आयोजन किया जा रहा जिसको लेकर यह तैयारी बैठक जागरूकता सप्ताह के रूप मे रखा गया है यह कार्यक्रम लगातार एक हप्ते तक चलेगा जिसमें हम सभी कार्यकर्ता गाँव गाँव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे जिससे सत्ताईस जनवरी से होने वाला कार्यक्रम बडे पैमाने पर सफल हो सके इस दौरान सपा नेता रणविजय सिह ने कहा की यह कार्यक्रम कार्यक्रम को सफल बनाने मे मिल का पत्थर साबित होगा और हम सभी लोग मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करेंगे इस दौरान बैठक मे मुख्य रूप से सत्येन्द्र यादव सत्या ,अजय ,गब्बर ,सुरेश राजभर, विपिन सिह ,राहुल यादव, भवन कुमार ,सैलेश यादव, जयराम प्रजापति, राहुल कुमार, विकास यादव, विवेकपटेल ,राहुल कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे बैठक की अध्यक्षता इमामुदीन खा व संचालन सत्येन्द्र यादव ने की।

Related Articles

Back to top button