पिता और पत्नी के स्मृति में गरीबों असहयों को किया कंबल वितरित । 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेलिया शुक्ला निवासी डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला पूर्व विभाग अध्यक्ष पीजी कॉलेज आश्रम बरहज में अपने पिता स्वर्गीय श्री नकछेद शुक्ल , के 22वीं पुण्यतिथि एवं अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय नर्मदा शुक्ला के छठवीं पुण्यतिथि पर निराश्रित एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आश्रम बरहज की पीठाधीश्वर अंजनैया दास जी महाराज एवं विशिष्ट अतीत के रूप में रामेश्वर यादव पूर्व प्रधानाचार्य श्री चंद्र जी महाराज श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रमुख जेपी श्रीवास्तव हिंदी का टाइम्स के जिला प्रभारी विनय मिश्रा रहे कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय श्री नक्छेद शुक्ल एवं नर्मदा शुक्ला के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण कर प्रारंभ हुआ मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों ने भी चित्र पर माल्यार्पण किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि रामेश्वर यादव ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किया श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक ने नर्मदा शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हम सभी देख रहे हैं इसके इसका मुख्य करण नर्मदा शुक्ला रही सरल स्वभाव मृदभाषी सबके दुख सुख में पहुंचकर हिस्सा लेना इनका विशेष गुण था आज हम लोगों के बीच नहीं है मैं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि शुक्ला जी के परिवार से मेरा गहरा संबंध है इस परिवार के हर सुख दुख में मेरी उपस्थिति बनी रहती है आज जिन लोगों की पुण्यतिथि में हम लोग उपस्थित हैं और जो कुछ भी दिखाई दे रहा है यह नर्मदा शुक्ला की देन है। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विनय मिश्रा ने कहा कि वह माता-पिता बड़े भाग्यशाली हैं जिनका बेटा माता-पिता के बताए हुए रास्ते पर चलकर यश और कीर्ति को निरंतर आगे बढ़ता रहता है ऐसे में डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला ने अपने माता-पिता के आशीर्वाद एवं धर्म पर पत्नी की दृढ़ इच्छा शक्ति से विकास की ओर अग्रसर हुए ऐसे महान विभूतियों के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजनेय दास जी महाराज ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि आज इन महान आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के लिए अर्पित किया वह महान आत्माएं धन्य है उन महान आत्माओं की स्मृति में शुक्ला जी ने जो कार्य किया है यह सराहनीय है जिन्होंने अपने पिता और अपनी धर्मपत्नी नवर्दा शुक्ला के स्मृति में आज गरीबों और असहयों को कंबल वितरण किया , कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज के पूर्व प्राचार्य डॉ महंथ प्रसाद कुशवाहा ने कीया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ओमप्रकाश शुक्ला ने की इस अवसर पर गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button