नगर पालिका परिषद कार्यालय पर बनाया जा रहा निशुल्क फैमिली आई कार्ड।
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार की दिशा निर्देशन के क्रम में नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप के आदेश अनुसार नगर पालिका कार्यालय में निशुल्क फैमिली आई कार्ड एक परिवार एक पहचान के तहत सिविल लगाकर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है जिसके लिए नगर पालिका में भीड़ देखी जा रही है लोगों द्वारा एक पारिवार पहचान का अपना रजिस्ट्रेशन करते हुए नजर आ रहे हैं कंप्यूटर पर रजिस्ट्रेशन करते हुए सनी कुमार एवं शंभू दयाल भारती ने बताया कि यह कार्य उत्तर प्रदेश सरकार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप के आदेश से किया जा रहा है। अब तक लगभग 1000 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है और अन्य लोगों के आने का क्रम जारी है