बरहज तहसील में अधिवक्ता संघ के चुनाव का बजा बिगुल, 

पर्चा दाखिला हुआ प्रारंभ। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया।

बरहज तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव का, बिगुल बज गया है आज विभिन्न पदों के लिए दावेदारों ने तहसील परिसर में पहुंचकर अपना नामांकन पात्रता क्यों किया अध्यक्ष पद के लिए

अध्यक्ष पद के चंद्रगुप्त यादव और लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित, महामंत्री पद के लिए अमरेश यादव और संतोष सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।

अधिवक्ता संघ चुनाव में पहले का दिन नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो दावेदार मैदान में हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रणजीत मिश्रा एवं गिरीश वर्मा ने पर्चा दाखिल किया।अध्यक्ष पद पर चंद्रगुप्त यादव और लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित चुनावी मैदान में उतर गए हैं तो वहीं, महामंत्री पद पर अमरेश यादव और संतोष सिंह आमने-सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद के त्रिपुरेश मिश्रा मैदान में है , जबकि संयुक्त मंत्री / पुस्तकालय के लिए उमेश विश्वकर्मा ने पर्चा दाखिल किया वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए श्रवण कुमार सिंह, राम मनोहर चौहान, नागेंद्र मिश्र, राम बदन सिंह, प्रमोद तिवारी,

कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अमित तिवारी , राजेश कुशवाहा, उद्धव प्रसाद, ने दावेदारी किया।

Related Articles

Back to top button