Azamgarh :माई भारत ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराये छात्र / छात्राओं को पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी
माई भारत ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराये छात्र / छात्राओं को पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक- 18.01.2025 को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित SPEL कार्यक्रम के अन्तर्गत माई भारत एप पर रजिस्ट्रेशन कराये गये छात्र/छात्राओं को दिनांक 18.01.2025 को दिये जाने वाले प्रशिक्षण के क्रम में 1. बीट, चौकी, हल्का, थाना, सर्किल, शहरी/ग्रामीण क्षेत्र, जिला, रेंज, जोन और प्रदेश की व्यवस्था, पदाधिकारी और उनके कर्तव्य के सम्बन्ध में जानकारी, 2. पुलिस यूनिफार्म के सम्बन्ध में जानकारी, 3. जिला स्थित विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठान के सम्बन्ध में जानकारी, 4. राज्य स्तरीय विविध पुलिस प्रतिष्ठान के सम्बन्ध में जानकारी तथा विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जानकारी प्रभारी निरीक्षक शशि चन्द चौधरी, व0उ0नि0 प्रदीप मिश्रा, कम्प्यूटर आपरेटर पप्पू प्रसाद साहनी, महिला आरक्षी शालू सिंह द्वारा दिया गया ।



