Azamgarh :जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में किया बैठक दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में किया बैठक दिया निर्देश

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 18.01.2025 को देर शाम फॉर्मर रजिस्ट्री के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई l
महोदय द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारियो को फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य को तेजी के साथ कराते हुए आपेक्षित प्रगति में सुधार हेतु निम्न निर्देश दिए गए
समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने विकास खण्ड के समस्त ग्राम प्रधानों के साथ फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में बैठक कर फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु ग्राम सभा में मुनादी करा दें जिससे अधिक से अधिक कृषक जागरूक होकर अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री बनवा लें l
जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में कार्यरत समस्त पंचायत सहायकों की आईo डीo बनवाते हुए प्रति पंचायत सहायक प्रतिदिन कम से कम 10 फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर उसकी रिपोर्ट प्रेषित करना सुनिश्चित करें l
समस्त उप जिलाधिकारी अपने तहसील अंतर्गत सभी लेखपालों को ग्राम आवंटित करते हुए प्रति लेखपाल प्रतिदिन कम से कम 10 फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित कर दें l उक्त के अतिरिक्त तहसील अंतर्गत संचालित जन सेवा केन्द्रों के संचालक के साथ एक बार बैठक कर उनसे अधिक से अधिक फॉर्म रजिस्ट्री बनाना सुनिश्चित कराएं lउप कृषि निदेशक अपने विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों द्वारा प्रति कार्मिक अपने क्षेत्र के कम से कम 10 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री CSC केंद्र या सेल्फ मोड से बनवाए l समस्त कार्मिक ग्राम पंचायत में फॉर्मर रजिस्ट्री के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए इसके लाभ के बारे में कृषकों को जागरुक भी करेंगे l
जन सेवा केंद्रों के जनपदीय जिला प्रबंधक श्री बृजेश सिंह को निर्देशित किया कि वह जनपद में संचालित समस्त जन सेवा केन्द्रों पर लगाए गये बैनर की फोटोग्राफ्स तथा सूची ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को उपलब्ध कराते हुए प्रति केंद्र कम से कम 10 फार्मर रजिस्ट्री प्रति दिन बनवाना सुनिश्चित करेंगे l ई–डिस्टिक मैनेजर शरद यादव को निर्देशित किया कि वह CSC बार बनाए गए फार्मर रजिस्ट्री की दैनिक सूचना जिला प्रबंधक CSC से प्राप्त करेंगे साथ ही तहसील बार संचालित जन सेवा केंद्र की सूची संबंधित उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दे जिससे कि वह उनकी समीक्षा कर लें ताकि फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के कार्य में तेजी लाई जा सके l
उक्त अतिरिक्त जनपद में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में अधिकारीगण कृषकों को फॉर्मर रजिस्ट्री के बारे में जागरूक करते रहे जिससे कि कृषक जल्द से जल्द अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करा लें lबैठक में मुख्य रूप से जिला विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), उप कृषि निदेशक, समस्त SDM, तहसीलदार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, ई–डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एवम डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (CSC) आदि लोग उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button