अधिवक्ता संघ का चुनाव 24जनवरी को।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया। बरहज तहसील के अधिवक्ता संघ के को लेकर पिछले दिनों अध्यक्ष महामंत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष कनिष्ठ उपाध्यक्ष पुस्तकालय मंत्री कोषाध्यक्ष के लिए अधिवक्ताओं ने अपना अपना परिचय दाखिल किया था आज चुनाव अधिकारी रामलाल यादव ने बताया कि जितने भी पर्चे दाखिल किए गए थे सारे पर्चे बैध पाए गए हैं, आपको बताते चले कि अधिवक्ता संघ चुनाव में, अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित ,चंद्रगुप्त यादव, महिमा मंत्री पद के लिए अमरेश यादव , संतोष सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए गिरीश चंद्र वर्मा,,रणजीत मिश्रा,संयुक्त मंत्री के लिए उमेश विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष के लिए , त्रिपुरेस मिश्रा ने अपना परिचय दाखिला किया है वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए श्रवण कुमार सिंह ,राम मनोहर चौहान ,नागेंद्र मिश्रा, राम भजन सिंह, प्रमोद कुमार ,एव कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अनिकेश प्रताप सिंह, अमित तिवारी, राजेश कुशवाहा एवं उद्धव प्रसाद में अपना नामांकन दाखिल किया है नामांकन दाखिला के बाद , पर्चे की जांच और नाम वापसी के समय समाप्ति के बाद , संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण निर्विरोध निर्वाचित हुए वही अध्यक्ष महामंत्री और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर तहसील परिसर का माहौल गरमा गया है अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पद में सीधी लड़ाई देखा जा रहा है अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री ,उपाध्यक्ष, का ताज किसको प्राप्त होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा चुनाव में इन पदों पर कांटे की लड़ाई चल रही है। मतदान 24 जनवरी को होगा इस देर उसी दिन देर शाम चुनाव का परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।



