Azamgarh:धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोहा

धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोहा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
76 वें गणतंत्र दिवस पर पूरे देश के साथ ही सगड़ी क्षेत्र के डॉ भीमराव अम्बेडकर बालिका हाई स्कूल कंजरा दिलशादपुर में धूम धाम व पूरे उत्साह से ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया l सर्वप्रथम सुबह विद्यालय पर अबू सालेह जी सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया फिर बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें बाल रोग विषेशज्ञ डॉ डी डी सिंह ने बच्चों को विस्तार से गणतंत्र दिवस पर बताया तो वहीं बिलरियागंज पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव जी ने गणतंत्र दिवस पर सबको शुभकामनाऍ देते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना किये l सगड़ी पूर्व प्रधान सोनू ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया l इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव प्रधानाचार्या रागिनी देवी उप प्रधानाचार्य अजय तिवारी रंजीत मौर्य श्रीराम चौहान सुमित यादव प्रिंस यादव मीना शिल्पा रिंकू सहित विद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारी अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button