Azamgarh:अपहरण का आरोपीय गिरफ्तार

अपहरण का आरोपीय गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़, 29 जनवरी,अहरौलाः-अपहरण के अभियोग में एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी की पुत्री जो घर के बाहर गई थी तथा जब वह काफी देर तक वापस नहीं आयी, जिसके बारे में खोजबीन करने पर पता चला कि अभियुक्त रवि पुत्र योगेन्द्र ग्राम मड़ना पोस्ट युधिष्ठिरपट्टी थाना अहरौला द्वारा बहला- फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाया गया। जब वादी द्वारा अभियुक्त के घर से वालों से पूछा गया तो अभियुक्त के घर वालों द्वारा गाली देते हुए वादी को भगा दिया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 316/2024 धारा 363/366/504 भादवि बनाम 1. रवि पुत्र योगेन्द्र 2. परिवार के अन्य लोग समस्त निवासीगण ग्राम मड़ना थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीडिता के बयान व साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366/504 भादवि का होना नहीं पाया गया जिससे मुकदमा उपरोक्त से धारा 366/504 भादवि का विलोपन किया गया । बुधवार को उ0नि0 विश्राम गुप्ता मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रवि पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम मड़ना थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को पकड़ी तिराहा से समय करीब 11.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button