कई देशों की मीडिया ने चीनी फिल्म 'नेजा 2' की प्रशंसा की

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 20 फरवरी (आईएएनएस)। चीन की घरेलू एनिमेटेड फिल्म ‘नेजा 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18 फरवरी तक 12.1 अरब युआन से अधिक हो गया, जो वैश्विक फिल्म इतिहास में शीर्ष नौ में एकमात्र एशियाई एनिमेटेड फिल्म बन गई है, जिसने कई देशों में मीडिया का व्यापक ध्यान आकर्षित किया है।

बांग्लादेश का प्रतिदिन अख़बार, ईरानी छात्र समाचार एजेंसी, तुर्की की अनादोलु समाचार एजेंसी और अन्य मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, ‘नेजा 2’ अपने आधुनिक और उत्कृष्ट दृश्य प्रभावों के साथ चीन में व्यापक रूप से लोकप्रिय रही है और चीनी फिल्म इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जो चीनी लोककथाओं में विद्रोही किशोरी ‘नेजा’ की कहानी की पुनर्व्याख्या करती है। यह फिल्म चीन के फिल्म उद्योग के विकास को दर्शाती है और देश का गौरव बन गई है।

दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि ‘नेजा 2’ अपनी रिलीज के नौ दिन बाद ही चीनी बॉक्स ऑफिस इतिहास की सूची में शीर्ष पर पहुंच गई और एकल बाजार में बॉक्स ऑफिस पर 1 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई करने वाली पहली गैर-हॉलीवुड फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में आगे के प्रचार के साथ, फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बढ़ने की उम्मीद है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने टिप्पणी की कि दुनिया के दूसरे सबसे बड़े फिल्म बाजार के रूप में, चीन हमेशा से हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स के लिए बॉक्स ऑफिस राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत रहा है, लेकिन अब चीनी स्थानीय फिल्मों का प्रदर्शन अमेरिकी फिल्मों से आगे निकल गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button