Azamgarh :शहीद दिवस पर विद्यालय का 25वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
शहीद दिवस पर विद्यालय का 25वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मोहा मन
ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
शहीद दिवस के अवसर पर जहां शहीदों को नमन किया जा रहा था वहीं विवेकानंद कैंपस सावित्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर का 25 वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपक जलाकर शहीदों को माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
विद्यालय प्रांगण में जब भी कोई प्रवेश करता था तो विद्यालय के बच्चों द्वारा माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया जाता था तथा तिरंगा पत्ता देकर लोगों को सम्मानित किया जा रहा था l
विद्यालय के बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया l जहां छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया वहीं बड़े बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया l
इस अवसर पर पूर्व विधायक का वंदना सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम पटेल अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा अजमतगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव
जीयनपुर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह दिवाकर सिंह जयप्रकाश पांडेय प्रवीण सिंह हरकेश विश्वकर्मा चंद्रशेखर शर्मा छेदीलाल गुप्ता
राकेश श्रीवास्तव श्रवण तिवारी सहित सैकड़ो लोग वह विद्यालय के समस्त स्टाफ व समस्त बच्चे उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी जी ने किया तो आदत जनों का आभार विद्यालय प्रबंधक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया l



