एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में हो गई मौत 

मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या करने का आरोप 

 

भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकनिरंजन में शनिवार को एक 36 वर्षीय विवाहिता संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुबह के समय डायल-112 के पुलिसकर्मियों को मायके वालों ने सूचना दी गई कि उक्त स्थान पर विवाहिता कंचन उपाध्याय पत्नी रामेंद्र उपाध्याय की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर दी है।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।‌ सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पीआरवी पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस उच्चाधिकारियों ने स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की मानें तो मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की 12 वर्ष पूर्व शादी हुई है। जिसकी दो बच्चियां एक की उम्र 8 वर्ष और दूसरे की उम्र 3 वर्ष हैं। मृतका की मौत कैसे व किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आ जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगा कि विवाहित की मौत कैसे हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button