ग्राम परसिया अहीर में लगी गेहूं की फसल में आग, फसल जलकर हुई राख।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
देवरिया जनपद के सदर कोतवाली के परासिया अहीर गांव में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई जिससे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई आग लगने की सूचना पाते हैं स्थानीय थाना के पुलिस विभाग के लोग फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, इधर कई दिनों से लगातार कई जगहों पर गेहूं की फसल में आग लगने से किसने की कमर टूट गई है फसलों के नुकसान होने से किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है किसानों का कहना है कि कड़ी मेहनत के बाद हम लोगों ने फसल पैदा की थी लेकिन आग लग जाने के कारण पूरी तरह से हम लोग टूट गए हैं के पूर्व भी सोनाड़ी खुदीया पाठक दोनों गांव के बीच गेहूं की फसल में आग लगी थी इसमें किसानों का बड़ा नुकसान हुआ प्रतिदिन कहीं ना कहीं आग लग रही है जिससे किसानों का बड़ा नुकसान हो रहा है ।



