Azamgarh :मोटरसाइकिल के पार्ट्स व अवैध तमन्चा व कारतूस साथ वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोटरसाइकिल के पार्ट्स व अवैध तमन्चा व कारतूस साथ वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज रविवार को उ0नि0 श्री संदीप दूबे चौकी प्रभारी गम्भीरपुर मय हमराह, द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त शशिकान्त उर्फ लाला उर्फ मुलायम पुत्र राजेन्द्र चौहान उर्फ रजिन्दर चौहान निवासी ग्राम उत्तरगांवा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को एक अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व चोरी के मोटरसाइकिल के पार्ट के साथ चिवटही मोड़ से समय करीब 13.30 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामद तमन्चा कारतसू के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 92/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। बरामद चोरी के मोटरसाइकिल के पार्ट के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 192/2024 धारा 379 भा0द0वि0 पूर्व से पंजीकृत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button