आजमगढ़:मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आरोग्य मेले का किया गया औचक निरीक्षण
Azamgarh: Chief Medical Officer did a surprise inspection of the health fair

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़:मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आरोग्य मेले का किया गया औचक निरीक्षण,मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ द्वारा आज दिनांक 22-6-25 को आयुष्मान आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महुला पर मेले का आयोजन किया जा रहा था। जांच पड़ताल के दौरान लैब के निरीक्षण में पाया गया कि जांच काफी कम हो रही है इस पर लैब टेक्नीशियन को निर्देशित किया गया की शत-प्रतिशत जांच की सुविधा लाभार्थियों को प्रदान की जाय। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि साफ सफाई पर्याप्त नहीं है इस पर मुख्यचिकित्साधिकारी द्वारा साफ सफाई के निर्देश दिए गए।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ पुर के निरीक्षण में पाया गया कि फार्मासिस्ट द्वारा स्टाक बुक पर नियमानुसार अंकन नहीं किया गया था एवं एक्सपायरी रजिस्टर मेंनटेन नहीं किया गया था। लैब असिस्टेंट द्वारा उपकरणों का रख रखाव ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है इस पर मुख्यचिकित्साधिकारी द्वारा घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया की कमियों को ठीक कर अवगत करायें।



