सावन मास के शुभारंभ में सजने लगी बोल बम की दुकानें
Bol Bam shops started getting decorated at the start of the month of Saavan
बरहज देवरिया।
सरयू तट पर स्थित, नगर पालिका गौरा बरहज, मे श्रावण मास को देखते हुए, जहां एक तरफ नगर पालिका द्वारा कांवरियों के लिए तरह-तरह की व्यवस्था सरयू तट पर की गई है वही नगर में व्यापारियों द्वारा विभिन्न तरह के गेरुआ कलर के कपड़े भी देखने को मिलाने लगे हैं कांवड़ यात्रा करने वाले नगर में आकर भगवान शिव के नाम के बोल बम के टी-शर्ट और हाफ पैंट खरीदते देखे गए सरयू स्नान के बाद, शिव भक्त आज से भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों के लिए देर रात से रवाना होंगे नगर के दुकान में तरह-तरह के कपड़े देखने को मिले जो धार्मिक भगवान के चित्र के साथ थे कल सोमवार होने के नाते आज नगर में श्रद्धालुओं के आने का क्रम साम ढलते शुरू हो गया ।



