अमर शहीदों की याद में 14 अगस्त को किया जाएगा दीपदान का आयोजन

बरहज देवरिया।

अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त क्रांति में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत पण्डित विश्वनाथ मिश्र व जगरनाथ मल्ल के स्मारक पैना रोड मुख्य चौक समीप नगर बरहज में 14 अगस्त दिन वृहस्पतिवार को दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । जो प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाम 5 बजे होगा । जो अंग्रेज अधिकारी कैप्टन मूर की गोली से तिरंगा लहराते हुए वीरगति को 14 अगस्त 1942 में शहीद हुए थे ।, आयोजक अनिल निषाद में बताया कि मेरे द्वारा मनाया जाने वाला यह 20 वा बलिदान दिवस होगा । जिसमे बहुत से समाजसेवी जनसेवक, ईमानदार अधिकारी, पत्रकार गण भाग लेते है । जिसमे आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button