Azamgarh :गायत्री माता मंदिर के पास नदी किनारे से चोरी करने वाले तीन आरोपियों को चोरी के समान के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

गायत्री माता मंदिर के पास नदी किनारे से चोरी करने वाले तीन आरोपियों को चोरी के समान के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कोतवाली थानाअंतर्गत कोलपांडेय निवासी वेद प्रकाश मिश्रा पुत्र धरणी धर मिश्रा ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 21.09.2025 को रात्रि मे कुछ अज्ञात चोरों उनके घर से इनवर्टर बैटरी,पेट्रोमैक्स, जेवरात, सिक्के, सूटकेस, भगवानकृष्ण-राधा की पितल की मुर्ति और कुछ अन्य चांदी की मुर्तियां,जूसर, बर्तन,(कूकर,स्टील की प्लेटे), वायरिंग का तार, गैस चुल्हा तथा कुछ महंगी घड़िया भी चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 479/25 धारा 305,331(4),317(2),3(5) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
आज बुधवार को उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी चौकी प्रभारी रोडवेज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गये सामान को बरामद व चोर 1. संतोष कुमार पुत्र दयाली दास निवासी तालिमपुर थाना मधुबन जिला मोतिहारी राज्य बिहार उम्र 22 वर्ष, 2. श्याम बाबू पुत्र मंचन माझी निवासी तालिम थाना मधुबन जिला मोतिहारी राज्य बिहार उम्र 23 वर्ष, 3. मल्लू ठठेरा पुत्र स्व0 छेदी ठठेरा ग्राम चकिया थाना चकिया जनपद चन्दौली हाल पता रामजन्म ठठेरा के घर जाफरपुर कासीराम आवास ब्लाक 11 कमरा नं0 125 थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र 32 वर्ष को समय करीब 00.15 बजे अजमतपुर गांव के पास स्थित गायत्री माँ मंदिर के पास नदी के किनारे से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button