Mau News:घोसीपुलिस की मिशनशक्तिटीम ने क्षेत्र के कल्यानपुर एवं धरौली मे छात्राओं, महिलाओ को किया जागरुक।
घोसी।मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत घोसी पुलिस द्वारा घोसी के कल्याणपुर स्थित सत्यारामजनता इंटरकॉलेज के साथ धरौली गाव मे बुधवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, स्वावलंबन तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश और प्रभारी निरीक्षक घोसी की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो पुलिस स्क्वॉड ने संयुक्त रूप से छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वावलंबन और कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
एसआई जशोदा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक लड़की और महिला को अपने अधिकारों के साथ-साथ सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने आत्मरक्षा के तरीके, साइबर सुरक्षा के उपाय और सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
एसआई जशोदा ने कहा मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त बनाना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने