Azamgarh news :आपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के तीन लाइसेंस निरस्त किए गए अब तक कुल 16 लाइसेंस निरस्त हुए
आपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के तीन लाइसेंस निरस्त किए गए अब तक कुल 16 लाइसेंस निरस्त हुए

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। जनपद आजमगढ़ के कुल 03 शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इन व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत हैं एवं इनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा व आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। अतः इनके पास शस्त्र रहना जनहित में नहीं पाया गया।
निलंबित शस्त्र लाइसेंस धारकों का विवरण-
1. नीरज कुमार सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह, निवासी-पकड़ी खुर्द, थाना-देवगांव, जनपद-आजमगढ़- पिस्टल
2. आजम पुत्र मुस्ताक अहमद,निवासी-भावारायपुर पट्टी टण्डन राय, थाना-बिलरियागंज, जनपद-आजमगढ़-रिवाल्वर
3. अफरोज अहमद पुत्र मु0 युसुफ, निवासी-सबाना मोड़ कस्बा फुलपूर, थाना-फूलपुर, जनपद-आजमगढ़-पिस्टल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार का वक्तव्य:-“जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।



