Mau News:डीम-एसपी की उपस्थिति में संपूर्णसमाधानदिवस में 50शिकायतों में से 5 का मौके पर निस्तारण। नगर के लोगों ने पुनः कुटुंब रजिस्टर नकल जारी करने की मांग किया।

घोसी।मऊ।घोसीतहसील के सभागार में शनिवार को डीम प्रवीण मिश्रा की अध्यक्षता एवं एसपी इलामारन जी,एसडीएम अशोककुमारसिंह की उपस्थिति में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जनसमस्याओं के समाधान हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पांडेय और घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह भी निस्तारण करने में लगे रहे। फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उसुरी खुर्द की संगीता ने शिकायत किया कि उसका पुत्र पैर से दिव्यांग है उसका प्रमाण पत्र नहीं बना है। इसको गंभीरत से लेते हुए सीएमओ को निर्देश दिया कि मामले को संज्ञान लेकर तुरन्त कार्यवाही करें। समाजसेवी खुर्शीदखान, फिरोज अंसारी के नेतृत्व में घोसी नगर के लोगों ने नगर पंचायत द्वारा कुटुंब रजिस्टर की नकल बंद कर दिए गए को जल्द चालू करने की मांग किया।सरहराजमीनसरहरा की सीमा देवी ने शिकायत किया कि वह अपने हिस्से की जमीन पर मकान बनवाना चाहती है, परन्तु बगल के लोग अवरोध उत्पन कर रहे हैं। मुरादपुर निवासी फातिंगन ने शिकायत किया कि मेरे दरवाजे से चकमार्ग जाता है वह अधूरा होने के चलते लोगों के घरों का नाबदान का पानी मेरे दरवाजे पर बह रहा है। बड़ागांव के इमरानुल्लाह ने शिकायत किया कि मेरे मकान निर्माण में नक्शा पास होने के बाद भी कुछ लोग अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीम के निर्देश पर तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्र पांडेय को सौंप कर कार्यवाही की मांग किया।एसडीएम अशोककुमारसिंह ने सभी शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को समय से निस्तारण करने को भेज दिया गया।
इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस और पंचायत स्तर की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद जनता को आश्वासन दिया कि शेष शिकायतों का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान किया जाएगा। डीम प्रवीण मिश्र ने कहा कि समाधान दिवस का मकसद आमजन की समस्याओं को मौके पर सुनकर त्वरित समाधान करना है। हम चाहते हैं कि लोग सरकारी सिस्टम पर भरोसा करें। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक मामले में पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
एसपी इलामारनजी ने कहा कि समाधान दिवस के साथ अन्य कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों को पुलिसकर्मी गंभीरता से ले कर समय से निस्तारण करें। पुलिसकर्मी राजस्व कर्मचारियों से पूर्ण सहयोग करते हुए समस्याओं के समाधान में सहयोग करें।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हम जनता की समस्याओं को गंभीरता से ले रहे हैं। समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों की गहनता से जांच कर त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अधिकारी , कर्मचारी क्षेत्र में जाकर स्थिति का आकलन करें और ईमानदारी से निपटारा करें।
इस मौके पर तहसीलदार डा धर्मेन्द्र पांडेय, सीओ जितेंद्र सिंह, एक्सीएन श्रीप्रकाश, एसडीओ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव,कोतवाल घोसी प्रमेंद्रकुमारसिंह, कोपागंज रविन्द्र राय,बीडीओ घोसी, बड़राव, अधीक्षक सीएचसी घोसी,कानूनगो मतीन खान, आत्मा राम, सहित बड़ी संख्या में राजस्व और पुलिस,जलनिगम,विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button