Mau News:सपा के प्रवक्ता मनीष सिंह घोसी पहुंच कर स्व सुधाकर सिंह के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया

Mau News: SP spokesperson Manish Singh reached Ghosi and met the family members of late Sudhakar Singh and expressed condolences.

घोसी। मऊ।समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिंह घोसी पहुंच कर स्व सुधाकर सिंह के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही उनके दोनों पुत्रों अजीत सिंह एवं सुजीत सिंह के साथ परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। कहा कि भाई सुधाकर सिंह का असमय निधन बहुत बड़ी क्षति है,सपा के प्रवक्ता मनीष सिंह ने मऊ जनपद के घोसी विधानसभा से तीन बार विधायक रहे स्व सुधाकर सिंह जी के आवास पहुँच कर आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा की समाज और समाजवाद के लिए उनकी मृत्यु अपूरणीय क्षति है!स्व सुधाकर सिंह जी ने बचपन से ही अन्याय के विरुद्ध न्याय केलिए अपने जीवन के अंतिम दिन तक संघर्ष करते रहे!लोकतंत्र रक्षक सेनानी के रूप में उनकी पहचान युवाओं को प्रेरणा देती थी और सामंतियों के सामने लड़ने की शक्ति देती रही। वे विद्यार्थी जीवन से ही विद्यार्थियों, आम लोगों की समस्याओं को बेझिझक उठाते रहे।आज जब वह हमारे बीच नहीं है तो उनकी कृतियाँ स्मरण के रूप में हम सभी को याद आ रहा है!समता,समानता,शांति के पक्षधर स्व सुधाकर सिंह जी समाज के लिए मिशाल थे।इस अवसर पर राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव,दुर्गेश सिंह, खुर्शीद खान,अरविंद कुमार,अक्षय कुमार,विकास कुमार,दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button