Mau News:मऊ के प्रभारीमंत्री गिरीशचंद्रयादव ने घोसी पहुंच कर विधायक तथा पूर्व चेयर परसन के घर पहुंच कर अर्पित किया श्रद्धासुमन।
Mau today news
घोसी। मऊ। प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने मंगलवार को घोसी नगर पहुंच कर समाजसेवी राजेश जायसवाल की माता एवं पूर्व चेयर परासन गायत्री जायसवाल के पकड़ी मोड़ स्थित आवास पर आयोजित ब्रह्मभोज में पहुंचने के साथ भावनपुर दादनपुर स्थित विधायक स्व सुधाकर सिंह के आवास पर पहुंच कर दोनों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ उनके परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त किया। इसी के साथ पीसीएफ के उपसभापति एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रमाशंकर जायसवाल पकड़ी मोड़ पहुंच कर पूर्व चेयर परसन स्व गायत्रीदेवी जायसवाल के आवास पर पहुंच कर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। दोनों के अलावा हजारों लोगों ने स्व गायत्रीदेवी जायसवाल एवं सुधाकर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
घोसी नगर की चेयरपरसन रही स्व गायत्रीदेवीजायसवाल पत्नी स्व पन्नालाल जायसवाल की मृत्यु बीमारी के चलते हो गई थी। वही लोक प्रिय विधायक स्व सुधाकर सिंह की भी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।मंगलवार को गायत्रीदेवी जायसवाल के ब्रह्मभोज कार्य क्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जनपद प्रभारी गिरीशचंद्र यादव, पीसीएफ के उपसभापतिएवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामलाल जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रयमौर्य, घोसी चेयर मैन मुन्ना प्रसादगुप्ता, आदि के साथ सैकड़ों समाजसेवियों, नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही स्व गायत्रीदेवी के दोनों पुत्रों राजेश जायसवाल आदि के साथ परिजनो को शोक संवेदना व्यक्त किया।वही विधायक स्व सुधाकरसिंह के गृह गांव पहुंच कर कई विधायक, मंत्री, बड़े छोटे नेताओं के साथ आमजन हजारों की संख्या में पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही उनके दोनों पुत्रों सुजीत सिंह, अजीत सिंह के साथ परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त किया।



