Mau News:एसडीएम अशोककुमारसिंह नगरपंचायतकार्यकाल पहुंच कर एसआईआर की जानकारी ली
घोसी। मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बुधवार को नगर पंचायत घोसी कार्यालय पहुंच कर चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की डाटा फीडिंग की वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त किया।
घोसी नगर पंचायत में चल रहे एसआईआर की प्रगति जानने के साथ उसको दिए गए समय सीमा के अंदर पूरा करने को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने नगर पंचायत कार्यकाल पहुंच कर फीडिंग कर रहे कर्मचारियों से बीएलओ द्वारा जमा किए गए फार्म के साथ प्रपत्र की बीएलओ ऐप पर फीडिंग की वस्तु स्थिति प्राप्त किया। साथ ही एसडीएम ने कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। साथ ही सभी बीएलओ एवं अन्य से फोन कर प्रगति प्राप्त करें। जिन बीएलओ की प्रगति खराब हो उनकी जानकारी देते रहे।इस अवसर पर बड़ेबाबू राकेश पांडेय, अरशद, संतोष, आदि उपस्थित रहे।



