Mau News:घोसी विधानसभा का विधायक, यूपीआरएसएलखेल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
घोसी। कोपागंज।युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग मऊ के तत्वाधान में बापू इंटर कालेज कोपागंज में आयोजित विधायक /यूपीआरएसएल खेल प्रतियोगिता विधानसभा घोसी का उद्घाटन 26 को बापू इंटर कॉलेज खेल मैदान कोपागंज में हुआ, कार्यक्रम के उद्घाटन जिलाभाजपा अध्यक्ष रामश्रय मौर्य, एवं जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय द्वारा किया गया। अतिथि के रूप में सुनील गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री, राघवेन्द्र शर्मा, सर्वेश राय ,प्रतीक जायसवाल, योगेन्द्र यादव, नीतीश गौड़, मौजूद रहे । प्रतियोगिता के 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में गौरी प्रथम, श्रेया द्वितीय स्थान , सोनी तृतीय स्थान , 100 मीटर जूनियर में शुभम कन्नौजिया प्रथम , उमेश राजभर द्वितीय, एवम् अनिकेत यादव तृतीय स्थान प्राप्त किए , कार्यक्रम का आयोजन घोसी एवं कोपागंज के क्षेत्रिय .युवा कल्याण अधिकारी आशीष कुमार गुप्ता एवं रंजन कुमार यादव के देखरेख में हुआ।, इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं विभागीय लोग मौजूद रहे l



