Mau News:एनईआर वाराणसीमण्डल में आयोजित हुआ संविधान दिवस कार्यक्रम
मऊ।वाराणसी । सम्पूर्ण भारतीय रेल के साथ-साथ पूर्वोत्तर रेलवे के बाराणसी मंडल पर आज 26 नवम्बर, 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने बताया कि इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रवेश द्वार पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी अजय सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया ।जिसे सभी ने भारत के संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए दोहराया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर एन सिंह, सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर ओजस श्रीवास्तव,सहायक कार्मिक अधिकारी विरेन्द्र यादव, दयाशंकर,सहायक मंडल वित्त प्रबंधक अरविन्द पाण्डेय समेत मंडल कार्यालय पर कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
*संविधान की उद्देशिका:-*
“हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व–संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 हैं।(मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। इसी क्रम में वाराणसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों, यूनिटों एवं उप मंडल कार्यालयों पर भी संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का दोहराई गयी तथा साथ ही भारत के संविधान के प्रति अपनी प्रतिवद्धता व्यक्त करते हुए विभिन्न आयोजन किये गये। मऊ रेलवे स्टेशन पर भी संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।



