Azamgarh news :लड़की भगाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली अंतर्गत वादिनी द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री दि. 21.11.25 को अपनी सहेली के साथ आजमगढ़ गई थी। पहाड़पुर तिराहे पर उसने सहेली को ऑटो में बैठाकर आगे आने की बात कही, जिसके बाद से वह लापता है तथा उसका मोबाइल बंद हो गया। इस संबंध में दि. 22.11.25 को मुकदमा अपराध संख्या 617/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त अमजद अली पुत्र मोहम्मद जाहिद निवासी बिन्दवल थाना बिलरियागंज (उम्र 19 वर्ष) को दि. 29.11.25 को समय लगभग 11.15 बजे बमबम बाबा की कुटिया के पास से विधिवत गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



