आजमगढ़:बिजली बिल राहत योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स,गांव-गांव लगे कैंप

मोहम्मदपुर में बिजली बिल राहत योजना से 4.50 करोड़ की वसूली,

आजमगढ़ जिले के एसडीओ ऑफिस मोहम्मदपुर मे सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत उपकेंद्र पर व जगह-जगह कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से विद्युत बिल छूट के अंतर्गत बिजली बिल जमा कराया जा रहा है।एसडीओ मोहम्मदपुर के मुताबिक खंड विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर के अंतर्गत इस योजना के अंतर्गत अभी तक 4282 लोगों ने पंजीकरण कराया है और लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपए बिजली बिल जमा हुआ है।

एसडीओ मोहम्मदपुर नीरज शेखर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत के लिए इस समय विशेष योजना चलाई जा रही है जिसका सभी उपभोक्ता लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना तीन चरणों में है पहला चरण 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक दूसरा चरण 1 जनवरी से 31 जनवरी तक और तीसरा चरण 1 फरवरी से 28 फरवरी तक है जिसमें उपभोक्ता अपना पंजीकरण करा कर लाभ ले सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत हम लोगों ने दो तरह की उपभोक्ताओं को रखा है एक घरेलू उपभोक्ता जिनका लोड 1 केवी से 2 केवी तक है और कामर्शियल उपभोक्ता जिनका लोड 1 केवी तक है। वह इस योजना में शामिल हो उसमें दो तरह की योजना है पहले एक मुस्त समाधान योजना और दूसरा है किस्तों में उपभोक्ता बिजली बिल जमा कर सकता है। जो उपभोक्ता प्रथम चरण में रजिस्ट्रेशन कराता है उसको मार्च तक का जो भी ब्याज है सब माफ़ रहेगा और मूलधन में भी 25% की छूट मिलेगी द्वितीय चरण में ब्याज पूरा माफ रहेगा और मूलधन में 20% एवं तृतीय चरण में ब्याज पूरा माफ रहेगा और मूलधन में 15% की छूट मिलेगी उसके साथ-साथ जो उपभोक्ता गरीब है उनको सहूलियत दी गई है अगर वह एक साथ पैसा नहीं जमा कर सकते हैं तो उनके लिए किस्त की भी व्यवस्था की गई है और किस दो तरह की है एक किस्त 750 रुपए मासिक है और दूसरी किस्त ₹500 मासिक है जो उपभोक्ता 750 रुपए की किस्त बनवाएगा उसमें मार्च तक ब्याज पूरा माफ रहेगा और मूलधन में 10% की छूट मिलेगी और जो उपभोक्ता 500 की किस्त बनवाएगा उसे मूलधन में 5% की छूट मिलेगी। बिजली चोरी वाले प्रकरण में उपभोक्ता की जो निर्धारित राशि हो गई है उसे प्रथम चरण में 50% की छूट दी जा रही है और दूसरे चरण में 45% वह तीसरे चरण में 40% की छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी योजना के बारे में जगह-जगह मुनादी करवाकर प्रचार प्रसार किया गया है। और उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए हर एक गांव में कैंप भी लगाया जा रहा है जिससे कि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और उन्हें बिजली बिल का लाभ उठाने के लिए दूर न जाना पड़े। इस योजना के अंतर्गत अभी तक 4282 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है और अभी तक पूरे मोहम्मदपुर डिवीजन में 4 करोड़ 50 लाख रुपए बिजली बिल जमा हो चुकी है। उपभोक्ताओं को जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी लोग अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button